कोरोना से सबसे बुरे हालात इस राज्य के हैं, बिहार ने दिखाया दम, देखें सभी राज्यों के आंकड़े

कोरोना से सबसे बुरे हालात इस राज्य के हैं, बिहार ने दिखाया दम, देखें सभी राज्यों के आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 29,737,453 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 937,391 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 1017754 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 4112551 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 84372 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 5214677 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 96 हजार 424 नए केस आए हैं। इसके अलावा 1174 लोगों की मौत हुई है। रिकवरी रेट 78.86 फीसदी है। एक्टिव मरीजों की दर 19.52 फीसदी है। मृत्युदर 1.62 फीसदी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 17 सितंबर तक कुल 6,15,72,343 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से गुरुवार को एक दिन में 10,06,615 नमूनों की जांच की गई।

सबसे बुरे हालात में महाराष्ट्र राज्य

भारत में कोरोना संक्रमित राज्यों की बात करें तो सबसे बुरे हालात महाराष्ट्र के हैं, जहां एक दिन में 23,365 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में अब तक कोरोना के कुल केस 11.21 लाख पर पहुंच गए हैं। इतना ही नहीं, जहां देश में अब तक कोरोना से 83 हजार से ज्यादा जानें गई हैं, वहीं अकेले महाराष्ट्र में 30 हजार 883 मौतें हो चुकी हैं। यानी देश में हुई कुल 37 फीसदी मौतें महाराष्ट्र से ही हुई हैं।

आंध्र प्रदेश दूसरा सबसे संक्रमित राज्य

संक्रमित राज्यों में दूसरा नंबर आंध्र प्रदेश का है, जहां एक दिन में 8835 नए संक्रमित पाए गए हैं। इसी के साथ राज्य में अब पीड़ितों का आंकड़ा 5 लाख 92 हजार 760 हो गया है। तीसरे नंबर पर तमिलनाडु है। यहां एक दिन में 5 लाख 19 हजार से ज्यादा केस हैं और कुल 8559 मरीजों की मौतें हुईं ,वहीं चौथे नंबर पर कर्नाटक है। यहां 4 लाख 84 हजार केस हैं और कुल 7536 मरीजों की मौत हुई। सभी राज्यों में बिहार का रिकवरी रेट काफी अच्छा है। आज की तारिख में रिकवरी रेट 91.17 प्रतिशत है, जो राष्ट्रीय औसत से लगभग 13 प्रतिशत अधिक है।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

88197

508088

5177

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

174

3378

52

अरुणाचल प्रदेश

1871

4967

13

असम

28208

121613

528

बिहार

13156

150040

855

चंडीगढ़ 

3085

6062

109

छत्तीसगढ़

36036

41111

628

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

221

2608

2

दिल्ली

31721

198103

4877

गोवा

5612

20844

327

गुजरात 

15975

99681

3270

हरियाणा

21014

81690

1069

हिमाचल प्रदेश 

4146

6946

98

जम्मू एंड कश्मीर 

20239

38521

951

झारखंड

13703

52807

590

कर्नाटक

103650

383077

7629

केरल

34380

87345

489

लद्दाख

972

2558

46

मध्य प्रदेश 

21631

74398

1877

महाराष्ट्र 

302135

812354

31351

मणिपुर

1841

6538

51

मेघालय

1983

2342

31

मिजोरम

585

949

0

नागालैंड

1193

4098

15

ओडिशा

33026

133466

669

पुडुचेरी

4774

16253

431

पंजाब

21568

65818

2646

राजस्थान

17495

90685

1293

सिक्किम

463

1789

22

तमिलनाडु

46610

470192

8618

तेलांगना

30673

135357

1016

त्रिपुरा

7162

13559

228

उत्तराखंड

11714

24965

460

उत्तर प्रदेश 

68235

263288

4771

वेस्ट बंगाल

24366

187061

4183

भारत में कुल मामले

1017754

4112551

84372


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।